बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी कोरोना महामारी की जंग में पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशनों में 800 एयर प्यूरीफायर बांटे हैं।
गौरतलब है कि सुनील शेट्टी चैरिटी करने में काफी एक्टिव रहते हैं। कोरोना से जंग में पुलिस की मदद के लिए सुनील शेट्टी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सुनील शेट्टी ने मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों को 800 एयर प्यूरीफायर दिए हैं।