Politics

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर पलटवार, यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी, योगी नहीं ‘योग्य’ सरकार चाहिए

अखिलेश का पलटवार: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2017 के पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी विकास सिर्फ एक ही परिवार का हो रहा था पर अब प्रदेश तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है।

इस बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी हो गया है। प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए।अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों पर लगातार हमला कर रही है। हक की मांग करने वालों को कुचला जा रहा है। यूपी में योग्य सरकार चाहिए ना कि योगी सरकार।

रविवार को बसपा के कई बड़े नेता सपा में शामिल हो गए।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों की सेहत एवं सुरक्षा को लेकर गई फैसले लिए जाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए। समाजवादी सरकार जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हम प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण का समर्थन करते हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में खाद से लेकर तेल तक के दाम बढ़ गए हैं जिसकी मार हर वर्ग पर पड़ रही है। भारत कुपोषण झेल रहा है। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राहत पैकेट में घी, दूध और बच्चों के लिए फल तक का इंतजाम किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top