Uttar Pradesh

वाराणसी: नौ नवंबर को बनारस को मिलेंगे तीन और पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में ग्रहण करेंगे पुरस्कार

सम्मान: कोरोना संक्रमण के कारण कई सम्मान समारोह को रोक दिया गया था, इसी क्रम मे काशी की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इसमें प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह और डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी शामिल हैं। 9 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्म सम्मान दिया जाएगा।सम्मान की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन नहीं किया गया।

काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल को संस्कृत की सेवा के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। आमंत्रण मिलने के बाद प्रो. शुक्ल के पुत्र पं. रामाश्रय शुक्ल एवं भोलानाथ शुक्ल, शिष्य शशांक त्रिपाठी सहित विद्वत परिषद के पदाधिकारी आठ नवंबर को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

डोम राजा स्व. जगदीश चौधरी को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। उनके पुत्र ओम चौधरी (16) राष्ट्रपति द्वारा नौ नवंबर को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान ग्रहण करेंगे। ओम चौधरी ने बताया कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सम्मान ग्रहण करने का मौका मिल रहा है। दुख इस बात का है कि पिताजी अगर जीवित रहते तो वह इस पुरस्कार को ग्रहण करते। वहीं किसान चंद्रशेखर सिंह को कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top