दिल्ली: शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार को मायावती अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई राजनीतिज्ञों ने मायावती की मां के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी दु:ख जताया है।
निधन की सूचना सार्वजनिक होने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।
