Uttar Pradesh

रायबरेली: “बाल दिवस की पूर्व संध्या पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने मचाई धमाल”

रायबरेली: रायबरेली मे बाल दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट द्वारा किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को उपहार भी दिए गए।

बच्चों के मनोरंजन के लिए विद्यालय की ओर से खेल, खिलौने, क्विज प्रतियोगिता एवं ऐसी अनेकों मनोरंजक व्यवस्थाएं की गईं थीं, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ सके। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने “बम बम भोले”, “दिल है छोटा सा”, “चंदा चमके चमचम” आदि गीतों पर खूब धमाल मचाई। इस अवसर पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई जिसमे जूनियर सेक्शन के बच्चों की टीम “मास्टरमाइंड” के बच्चों ने बाजी मारी, क्विज प्रतियोगिता में रुद्र, अद्विका, जुवेरिया, रित्विक का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और विद्यालय बच्चों को अनुशासन के साथ साथ संस्कार पूर्ण शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है, कार्यक्रम का संचालन साराह एवं सावन कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे राखी, शताक्षी, स्वालेहा, स्मृति, शालिनी, मीमांशा, अरुंधति, आरती, आयुषी, महिमा, प्रेमलता, रीता, शुभी, प्रिया, ज़ेबा, शिवली, भारती, शिवांगी, रमशा, अलका, शगुफ्ता, तौफीक, ममता, नेहा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top