Uttar Pradesh

प्रजापति उत्थान महासभा के द्वारा भव्य सम्मान समारोह कर समाज के लोगों को किया सम्मानित

बबिता वर्मा

रायबरेली। प्रजापति उत्थान महासभा के द्वारा शहर स्थित मां गौरी गेस्ट हाउस घशियारी मंडी में सम्मान समारोह का आयोजन राधेश्याम प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पंचायत चुनाव में प्रजापति समाज से निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान बीडीसी डीडीसी एवम् समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली और प्रजापति विकास सेवा समिति द्वारा संचालित प्रजापति धर्मशाला बक्सर के पदाधिकारियों में से अवधेश प्रजापति सुनील प्रजापति सुशील प्रजापति मनोज प्रजापति आदि सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को बढ़ाने के लिए राजनैतिक चेतना बहुत जरूरी है। पिछले पंचायत चुनावों की तुलना में इस बार प्रजापति समाज से ग्राम प्रधान बीडीसी डीडीसी बड़ी संख्या में विजयी हुए हैं। वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रायबरेली के संयुक्त मंत्री एडवोकेट अनिल प्रजापति ने समारोह को सम्बोधित करते हुए बताया कि श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना बहुत आवश्यक है और यह भी संयुक्त मंत्री जी ने बताया कि समाज को राजनीति में बढ़ चढ़ कर तथा निर्भीक होकर सामाजिक सेवा करते हुए राजनीतिक चेतना बढ़ानी चाहिए !वही अवधेश प्रजापति कहा कि समाज के निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहे प्रजापति भाइयों को सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देकर पदाधिकारी गण लाभ दिलवायें। यह भी बताया कि लगभग 200 गरीब परिवारों का श्रम विभाग में हमने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है
इस अवसर पर ऑडिटर राम प्रजापति जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति एवम् महामंत्री देव आनंद प्रजापति पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दीन एवम् पूर्व महामंत्री ब्रिजेश प्रजापति सतांव ब्लॉक अध्यक्ष आशीष जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद छतोह ब्लॉक अध्यक्ष लालजी जिला उपाध्यक्ष राज भवन सोमनाथ राम लखन सीताराम शिव बालक भारत भूषण जननायक ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष हरिपाल राजेश चौधरी उमेश अमरनाथ प्रजापति समेत प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top