यूपी: यूपी चुनाव के लिए प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे पर तंज कसने का दौर जारी है। भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने गुरुवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि भैया, आप तो मान ले लिए.. सम्मान ले लिए और यादवों का स्वाभिमान ले लिए। कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब तुष्टिकरण की राजनीति में आप लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों की जान ले लिए।
हिन्दू होकर हिंदुओं से नफरत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है। निरहुआ ने कहा कि आप इसी तरह से लोगों को बताते रहिए कि आप जिन्ना वाली विचारधारा के हैं। अगर आपको मौका मिलेगा तो इस प्रदेश और देश का क्या हाल करेंगे। मुझे तो पता है।
निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव में उतारा गया था। इस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
