Culture

आज सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, 500 सालों बाद पड़ रहा ऐसा गृहण, जानें कब लगेगा सूतक

आज यानि 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रहण हो उन्हें अशुभ ही माना जाता है। ग्रहण के दौरान सभी जीव-जंतुओं और मनुष्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। शास्त्रों के अनुसार जब ग्रहण पूर्ण होता है तो उसका प्रभाव अधिक होता है। जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तभी सूतक के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इस बार साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण सभी राशियों के साथ देश दुनिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। चंद्र ग्रहण का आरंभ प्रातः लगभग 11 बजकर 30 मिनट से होगा और इसका समापन सायं 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। सूतक काल तभी प्रभावी माना जाता है जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनें। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक है, इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल के नियमों का पालन मान्य नहीं होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top