Uttar Pradesh

यूपी: प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, यूपी में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से हुई यह घटना, गरीबों पर बढ़ा अत्याचार

प्रयागराज: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं l प्रियंका गांधी ने पीड़त परिवार के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस परिस्थिति में कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह अकेले नहीं हैं। कांग्रेस के लोग उऩके साथ खड़े हैं। उनको न्याय दिलाकर ही रहेगे।

इसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है। दबंगों द्वारा लगातार इनका उत्पीड़न किया जा रहा था और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस अगर सख्ती दिखाती तो यह हादसा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाते थे उनको भगा दिया जाता था। उनका मजाक उड़ाया जाता था। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी। परिजनों को परेशान किया जाता था। दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था। 2017, 2019, 2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। यदि हो रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है। करीब चालीस मिनट बातचीत और मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी गोहरी गांव से रवाना हुईं।

अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर क्लिक करें

https://erranewsindia.com/sangam-city-will-reach-prayagraj-today-to-meet-the-victim-family-of-congress-general-secretary-gohri-village/

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top