Uttar Pradesh

यूपी: दूसरी डोज के लिए कल से विशेष अभियान अब वॉक इन टीकाकरण की होगी व्यवस्था, टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म

लखनऊ : राजधानी लखनऊ मे टीकाकरण की पहली व दूसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता प्रशासन ने खत्म कर दी है। अब वॉक इन टीकाकरण व्यवस्था होगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी टीकाकरण केंद्रों पर उक्त व्यवस्था तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं।

डीएम के अनुसार, कोविशील्ड व कोवाक्सीन दोनों प्रकार की वैक्सीन का इस्तेमाल करते हुए पहली व दूसरी खुराक दी जाएगी। दूसरी डोज न लगवाने वालों के लिए 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान पहली डोज भी दी जाएगी। बैंक, राशन शॉप, हाट बाजार व मेला साइट आदि कॉमन साइट पर शिविर के निर्देश दिए हैं।

जाने क्या है निर्देश
1. सीएचसी स्तर पर मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। स्कूल व कॉलेज के माध्यम से भी जागरूक किया जाए। स्कूली बच्चों से बुलावा पर्ची के जरिये लाभार्थियों को केंद्रों पर बुलाया जाए।
2. पांच सबसे अधिक टीकाकरण कराने वाले केंद्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
3. जो अधिकारी अपने केंद्रों पर शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे, वह लखनऊ कार्निवाल में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित होंगे।

विभिन्न ब्लॉकों के लिए निर्धारित लक्ष्य
काकोरी – 11554 प्रथम डोज व 10606 द्वितीय डोज, माल – 20000 प्रथम डोज व 15311 द्वितीय डोज, मलिहाबाद- 25000 प्रथम डोज व 6975 द्वितीय डोज, गोसाईगंज- 13000 प्रथम डोज व 20000 द्वितीय डोज, मोहनलालगंज- 15000 प्रथम डोज व 22723 द्वितीय डोज, चिनहट – 10000 प्रथम डोज व 26629 द्वितीय डोज, बक्शी का तालाब – 12500 प्रथम डोज व 23773 द्वितीय डोज, सरोजनीनगर-  15863 प्रथम डोज व 24615 द्वितीय डोज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top