महराजगंज: महराजगंज, 02 दिसंबर 2021, आज घुघली सामुदायिक केंद्र पर महिला की मौत में नया मोड़ आ गया है। आज संजय नाम के व्यक्ति द्वारा घुघली स्वास्थ्य केंद्र से फोन के माध्यम संपर्क कर महिला का पति होने का दावा किया गया। व्यक्ति ने स्वयं को महिला का पति बताते हुए महिला से दो बच्चे होने की बात कही। व्यक्ति द्वारा महिला के सामान पर दावा करते हुए, किसी अन्य को न देने का अनुरोध किया गया। जबकि एएनएम के सहकर्मियों का कहना है कि मृत महिला किसी पुष्पेंद्र यादव को अपना पति बताकर सहकर्मियों से परिचय करवाती थी। महिला के साथ रामपुर बलडीहा पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि पुष्पेंद्र यादव स्वयं को डॉक्टर बताता था और कई बार महिला से मिलने भी आता था, जबकि अब एक दूसरे व्यक्ति द्वारा मृत एएनएम का पति होने का दावा किया जा रहा है। नए दावे के बाद पुलिस विवाहेत्तर संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है।
