India

मेरठ: सपा-रालोद ने झोंकी ताकत, मेरठ में पहली बार होगी ऐतिहासिक एक ही मंच से गरजेंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव

गठबंधन की रैली: सात दिसंबर को मेरठ के दबथुवा में  होने वाली गठबंधन की पहली रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इसी दिन गोरखपुर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की रैली प्रस्तावित है। सपा-रालोद की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो। सात दिसंबर को गोरखपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की रैली है। गठबंधन की रैली की तैयारियों के लिए विधान परिषद सदस्य संजय लाठर आज मेरठ पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव के चुनाव अभियान संयोजक लाठर चार दिन तक यहीं रहकर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। दबथुआ में पहले रालोद की ही रैली होनी थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा जब दोनों युवा नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे।

सपा और रालोद गठबंधन की रैली की तैयारियों को लेकर आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जेल रोड स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर बैठक करेंगे। वह चार दिन मेरठ में ही रहेंगे।

शुक्रवार को अखिलेश यादव झांसी में थे, वहां से कार्यक्रम होते ही उन्होंने लाठर को मेरठ पहुंचने के निर्देश दिए। लाठर अखिलेश यादव की सभी रैलियों में दो-तीन दिन पहले पहुंचकर रैली की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें रैली, रोड शो और चुनाव प्रबंधन का विशेषज्ञ माना जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top