यूपी: उत्तर प्रदेश की कुछ जिलों मे पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया जिसमे इटावा के पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह को मऊ में, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह को इटावा में, इटावा के पुलिस उपाधीक्षक दरवेश कुमार को रेलवे आगरा का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
रेलवे आगरा के पुलिस उपाधीक्षक हरीशचंद्र को पुलिस उपाधीक्षक सिद्घार्थनगर बनाया गया है।
इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक सिद्घार्थनगर राणा महेंद्र प्रताप सिंह को इटावा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
