एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी: तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर जहाँ क्रैश हो गया था उस घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर हादसे के एक दिन बाद एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से घटनाक्रम पर बात की।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को किया जा सकता हैl गुरुवार शाम विशेष उड़ान से सभी के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाना है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के कल निधन के बाद सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने कतर की अपनी दो दिवसीय यात्रा को कम कर दिया है और वो दिल्ली लौट रहे हैं।