Helicopter Crash: सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह ही वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाए गए। सभी 12 लोगों के पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस में से एक हादसे का शिकार होने की खबर है।
यहां से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ। पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।
शहीदों के अवशेषों को ले जाने वाली एंबुलेंस नीलगिरी जिले के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर हवाई अड्डे पर पहुंचीं तो इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों बरसाते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
बुधवार को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बच सके जिनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।