India

सीबीआई : टीएमसी नेता प्रणब चटर्जी को ट्रस्ट से करोड़ों रुपये रुपये का गबन करने के मामले में किया गया गिरफ्तार

सीबीआई : तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल में बर्दवान नगर पालिका के चेयरमैन प्रणब चटर्जी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने चटर्जी के खिलाफ यह कार्रवाई एक ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रही चिटफंड योजना से कथित तौर पर 3.74 करोड़ रुपये का गबन करने के मामले में की है।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर सनमर्ग वेलफेयर संगठन की ओर से संचालित इस चिटफंड योजना की तीन साल लंबी जांच के दौरान इसमें प्रणब चटर्जी की कथित भूमिका सामने आई थी। इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में प्रणब चटर्जी का नाम नहीं था। इस मामले की जांच के दौरान सीबीआई को पता चला था कि प्रणब चटर्जी सनमर्ग वेलफेयर संगठन ट्रस्ट और इसके ट्रस्टियों के साथ काफी गहरे संबंध हैं।

आसनसोल की अदालत ने चटर्जी को दो दिन रिमांड पर भेजा है। ट्रस्ट ने आम लोगों को झांसा देकर अपनी योजना में मोटी रकम जमा कराई। रिपोर्ट में सन्मार्ग के चेयरमैन सौम्यरूप भौमिक और अन्य को आरोपी बनाया गया है। उसने ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन और अपने कमर्शियल कांप्लेक्स में गैरकानूनी ढंग से कारोबार चलाने में मदद की। उसने और अन्य आरोपियों ने ट्रस्ट के 3.74 करोड़ रुपये अपने निजी इस्तेमाल में ले लिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top