Uttar Pradesh

प्रयागराज : गोहरी कांड मे प्रियंका गांधी ने की पीड़ित परिवार से फोन पर बात, दलित परिवार को बंधाया ढांढस कहा- कांग्रेस आपके साथ खड़ी है

गोहरी कांड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गोहरी कांड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। फोन पर उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात भी की। इस दौरान फोन पर प्रियंका ने दलित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और उनको न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा। प्रियंका गांधी की पहल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव से फोन पर बात कर गोहरी कांड के पीड़ितों के बारे में जानकारी ली।

प्रियंका ने खुद पीड़ित परिवार के लोगों से फोन पर बात की। परिजनों ने प्रियंका को बताया कि परिवार दहशत में है। परिवार के सदस्यों का कहना था कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाए। इस सामूहिक हत्याकांड में जान गंवाने वाले फूलचंद्र पासी के भाई एसएसबी के जवान किशन और उनकी पत्नी राधा देवी, बहन पूजा, रेखा सहित अन्य सदस्यों ने बारी -बारी से प्रियंका को स्थिति की जानकारी दी। पीड़ितों से बात करने के कुछ देर बाद प्रियंका ने विधिक सहायता के लिए अधिवक्ताओं की टीम को घटनास्थल पर भेजा।

वहां अधिवक्ताओं ने परिजनों के बयान लिए। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज पासी ने प्रियंका गांधी से सीधे संवाद कर गोहरी के पीड़ितों की न्यायिक मदद करने की गुहार लगाई थी जिसको पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लेते हुए लीगल टीम को मौके पर भेजा। इस दौरान सुरेश यादव, हसीब अहमद, मनोज पासी, शुभम शुक्ला, आशीष पांडेय, बृजेश सिंह, रोहित चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top