Uttar Pradesh

यूपी: वाराणसी में बड़ा हुआ हादसा, गंगा में नाव पलटने से तीन छात्राएं हुई लापता, महिला को बचाया गया

वाराणसी: उतर प्रदेश के वाराणसी जिले के अदलहाट थाना अन्तर्गत एक बड़ा हादसा हो गया, बीच गंगा मे नाव पलटने से तीन लड़कियां गंगा मे लापता हो गयी। एक महिला व नाविक को बचा लिया गया। मौके पर मिर्जापुर व वाराणसी पुलिस पहुंच गयी । नाव पर कुल पांच लोग सवार थे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरायनपुर के रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर  सूरदास आश्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष  आयोजित भण्डारा मे शामिल होने आयी दर्शनार्थियों की नाव गंगा उस पार जाते समय पीपा पुल के रस्से मे फस कर पलट गई।

जिसमे प्रमिला यादव 18 वर्ष पुत्री नखड़ू यादव ,गुड़ीया यादव 15 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव,सच्चू यादव 10 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव  तीनो ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी निवासी लापता हो गयी है तथा सुशीला यादव 50 पत्नी नखड़ू यादव व नाविक ग़ोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को बचा लिया गया।

महिला को बचाने वाले रैपुरिया ग्राम निवासी राजबली साहनी ने बताया कि नाव पलटने की घटना के बाद तुरंत अपनी नाव लेकर मौके पर पहुच कर एक महिला सुशीला यादव को बचा लिया । साथ मे डूब रही तीन लड़किया तब तक गंगा मे लापता हो गयी । नाविक गोलू साहनी पीपापुल का रस्सी पकड़ कर अपने को डूबने से बचा लिया ।

ग्रामीणो ने बताया कि नाव दुर्धटना के बाद पीपापुल का निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों ने ग्रामीणो को पीपापुल से जाने को रोक दिया। अगर जाने देते तो कुछ तैराक उन लड़कियो को गंगा मे लापता होने से बचा लेते। घटना के बाद पीपापुल के कर्मचारी फरार हो गये ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top