वाराणसी: वाराणसी में शीलहर और बर्फीली हवाओ को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वाराणसी में पिछले तीन दिनों से बर्फीली हवाओ के चलने और तापमान में गिरावट की वजह से गलन बढ़ गई है।
इसका असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। इधर मौसम विभाग ने भी अगले 3-4 दिनों तक भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है, जिसके कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसको लेकर जिले में इंटर तक के सभी स्कूल 2 दिन तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय दो दिन 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।