Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: आजमगढ़ में सपा नेता बोले, भाजपा में लड़ने की हिम्मत नहीं, वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है, इससे भाजपा बेचैन

आजमगढ़: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। इस चुनाव के उत्तर प्रदेश मे चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे।
इसी क्रम मे आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचारियों और गुंडों की है। भाजपा नेताओं में लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई को लगा दिया है।

दावा किया कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। इससे भाजपा बेचैन है। कश्यप ने कहा कि सरकार जीएसटी के माध्यम से लोगों को लूट रही है। किसानों का खुलेआम शोषण हो रहा है। किसान आंदोलन में 800 से अधिक किसान शहीद हो गए। जबकि सरकार किसानों को गुंडा और आतंकी बताती रही।

कानपुर में कारोबारी के यहां छापे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने फाइव स्टार कार्यालयों पर भी छापे डलवाए। भाजपा पूरे देश में डकैती डाल रही है। भाजपा के लोगों ने तो भगवान राम के ट्रस्ट को भी नहीं छोड़ा। यहां तक कि श्मशान तक में भ्रष्टाचार किया है। कहा कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top