Politics

BREAKING NEWS: अटलजी के जन्म दिन से भाजपा पार्टी ने की शुरु किया सूक्ष्म चंदा अभियान, पीएम मोदी ने दिए 1000 रुपये

भाजपा: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जंयती पर भाजपा ने 25 दिसंबर से विशेष सूक्ष्म चंदा अभियान शुरू किया। इसके तहत पार्टी अपने सदस्यों व अन्य से छोटी-छोटी योगदान राशि जुटाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी समेत कई नेताओं ने चंदा देते हुए अन्य लोगों से भी अपील की।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता इस सूक्ष्म चंदा अभियान से लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। नमो ऐप के डोनेशन मॉड्यूल से हम यह चंदा लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी अभियान को मजबूत करने के लिए अपना आशीर्वाद दें’। भाजपा का यह विशेष चंदा अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। इसी दिन पार्टी अपने विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया ‘मैंने पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का योगदान किया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें। भाजपा और भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top