सहदेव दिर्दो हुये घायल: बचपन का प्यार गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो का मंगलवार शाम सड़क एक्सीडेंट हो गया, इस हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गएl सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैंl आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैl सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैl
खबरों की मानें तो एक्सीडेंट के कई घंटे बाद सहदेव को रात 10 बजे होश आया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं।
सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है। बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का दिलासा दिया।