Politics

विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस ने छात्राओं और महिलाओं के लिए किए तीन बड़े एलान

विधानसभा चुनाव 2022: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, सियासी दलों द्वारा प्रचार प्रसार शुरू है। गोवा में भी सियासी उठापटक का दौर जारी है। वहीं, कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है, इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है।

403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश की महिलाओं और छात्राओं के लिए कई बड़े एलान किए। कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को कई तरह के लाभ दिए जाएंगे।

1. हर साल महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी।
2. माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को आय वर्ग के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी।
3. 12वीं की प्रत्येक छात्रा को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top