India

केंद्र सरकार: केंद्र सरकार के द्वारा सीएपीएफ कर्मियों को दिए गए 35 लाख आयुष्मान कार्ड, अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

उपलब्धि: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मचारियों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार ने लगभग 35 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अब ये कर्मचारी और उनके परिवार पूरे देश में 24 हजार पैनलबद्ध अस्पतालों में बिना कोई शुल्क दिए ‘कैशलेस’ इलाज करवा सकेंगे।

नित्यानंद राय ने एनएसजी और असम रायफल्स के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी जैसे सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के एक-एक कर्मचारी को अंतिम 10 कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड वितरण बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को की थी। सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के लिए यह योजना पिछले साल 23 जनवरी को की गई थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य इन बलों के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और देखभाल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। अब इस योजना के तहत, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से पैनलबद्ध 24 हजार अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाएं कैशलेस आधार पर उलब्ध कराई जाएंगी और इस योजना के तहत खर्च की कोई सीमा नहीं होगी।’ राय ने कहा कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों के परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं पाने में काफी आसानी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top