Uttar Pradesh

यूपी: भ्रष्टाचार के आरोप में वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारी निलंबित, विभाग को 26 लाख 34 हजार 826 रुपये के राजस्व का हुआ नुकसान

यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुरादाबाद की विभिन्न इकाईयों में तैनात 14 अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया। इनमें एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 व 2 के अलावा चार ज्वाइंट कमिश्नर, 4 असिस्टेंट कमिश्नर और 4 वाणिज्यकर अधिकारी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी मुरादाबाद की विभिन्न इकाईयों में तैनात हैं। सभी पर अनियमित कार्य करने और कर चोरी को प्रोत्साहित करने का आरोप है।

मामला जुलाई 2021 का है। मुरादाबाद में विभाग के सचल दल इकाइयों ने 26 व 27 जुलाई को माल लदे दो ट्रकों को जांच के नाम पर रोका था। ट्रकों पर लदे माल पर कर चोरी की पुष्टि होने के बाद भी संबंधित अफसरों ने कम अर्थदंड लगाते हुए वाहनों को छोड़ दिया था। विभागीय जांच में सामने आया कि एक वाहन से 10,97,705 रुपये व दूसरे से 15,37,121 रुपये कम की वसूली की गई थी।

वाणिज्यकर विभाग के निलंबित अधिकारियों की करतूत के चलते विभाग को 26 लाख 34 हजार 826 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। वहीं, जोन में तैनात एडिशनल कमिश्नर के अलावा भी अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से उन पर भी समस्या आ गयी है।

इन अधिकारियों को किया गया निलंबित
– अरविंद कुमार-1, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1
– अवधेश कुमार सिंह, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2
– अनिल कुमार राम त्रिपाठी, जाइंट कमिश्नर एसआईबी संभाग ए
– चन्द्र प्रकाश मिश्रा, जाइंट कमिश्नर, एसआईबी संभाग-बी
– डॉ. श्याम सुंदर तिवारी, जाइंट कमिश्नर (कार्पोरेट)
– अनूप कुमार प्रधान, जाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) संभाग-बी
– कुलदीप सिंह-प्रथम, असिस्टेंट कमि. सचल दल चतुर्थ ईकाई
– सत्येन्द्र प्रताप, असिस्टेंट कमि. सचल दल पंचम ईकाई
– राकेश उपाध्याय, असिस्टेंट कमि. सचल दल षष्टम ईकाई
– देवेन्द्र कुमार प्रथम, असिस्टेंट कमि. सचल दल द्वितीय ईकाई
– नवीन कुमार, वाणिज्यकर कर अधिकारी एसआईबी संभाग-ए
– विजय कुमार सक्सेना, वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल चतुर्थ इकाई
– आशीष माहेश्वरी, वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल प्रथम इकाई
– हरित कुमार,  वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल पंचम इकाई

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top