Uttar Pradesh

प्रयागराज : आईटीआई कैंपस में युवक का शव पेड़ के सहारे रस्सी से बंधा मिला, पिता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

प्रयागराज : प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी कैंपस में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ के सहारे रस्सी से बंधा था और उसका पैर जमीन पर टिका था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आनंद नगर नैनी का रहने वाला ऋषभ पांडेय उर्फ बाबू (24) पुत्र अशोक पांडेय डेयरी का काम करता था। उसने घर पर दर्जन भर से अधिक गाय और भैंस पाल रखे हैं। रोजाना वह दूध बांटने जाता था। शनिवार की रात आठ बजे वह दूध बांटने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।

रविवार की सुबह उसकी लाश आईटीआई नैनी में पेड़ के सहारे लटकती मिली। ऋषभ पांडेय की शादी करीब दो माह पहले हुई थी। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना को लेकर मुहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि चार महीने पहले गांव के कुछ लोग ऋषभ को अपहरण कर ले गए थे। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद छोड़ दिए थे। साल भर पहले भी उन्हीं लोगों ने ऋषभ पर जानलेवा हमला किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top