Bollywood

ब्रह्मानंदम जन्मदिन: साउथ के हर निर्देशक की पहली पसंद हैं ब्रह्मानंदम, आज मना रहे 66वां जन्मदिन, कई अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित

ब्रह्मानंदम जन्मदिन: आज साउथ के कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदम को हर कोई जानता है, आज ब्रह्मानंदम अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1965 को आंध्र प्रदेश के गूंटूर में हुआ था। ब्रह्मानंदम की उम्र के 66 साल हो गयी है फिर भी वो फिल्मों में काम करते हैं। उनका नाम ना सिर्फ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है बल्कि सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एकमात्र वही एक्टर हैं। उनके तमाम फैंस आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि हर रोज टीवी पर भी उनकी कई फिल्में दिखाई जाती हैं। साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। 1990 से 2005 के बीच हर फिल्म के लिए ब्रह्मानंदम ही पहली पसंद थे। ब्रह्मानंदम ने ‘चन्ताबाबाई’ नाम की फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था और इसी फिल्म से ब्रह्मानंदम के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। अब तक ब्रह्मानंदम 1000 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इसके लिए वे मोटी फीस भी लेते हैं। खबरों की मानें तो कुछ घंटे की शूटिंग के लिए वे 3 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

ब्रह्मानंदम मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम करते हैं। वह हिन्दी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनका नाम जीवित अभिनेताओं में सबसे अधिक फिल्में करने के कारण गिनीज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनके हिस्से में पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स हैं। इन्हें भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रह्मानंदम का कहना है उनका जन्म लोगों को हंसाने के लिए ही हुआ हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले वे प्रोफेसर थे और वो एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाते थे।लेकिन पढ़ाते वक्त ही धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में जाग गई और उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया। बस यहीं से उनके अनोखे सफर की शुरुआत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top