Health

देश में कोरोना अपडेट: भारत मे कोरोना ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1,49,394 पिछले 24 घंटे में, आज 1072 ने गंवाई जान

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से होनी वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। संक्रमण दर घटकर 9.27% पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1072 मौतें हुईं। इसके बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,00,055 पहुंच गया। इसके बाद भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में आज कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में  2,46,674 लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंच गई है।

दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 14.35 (14,35,569) लाख सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक 168.47 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top