Politics

यूपी चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सपा के गढ़ में आज प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार सुनने को मिलेगी

यूपी चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होगा और इसके लिए शनिवार शाम प्रचार थम जाएगा। इसलिए सभी पार्टियों के दिग्गजों ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए ताकत झोंक रहे है, इसी क्रम में सपा के गढ़ कहे जाने वाले जिलों में आज पीएम मोदी की हुंकार सुनने को मिलेगी।

पीएम मोदी कन्नौज के तिर्वा में मां अन्नपूर्णा मैदान में जनसभा करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। वे कन्नौज सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, इटावा सदर, जसवंतनगर, भरथना, औरैया सदर, बिधूना, दिबियापुर और फर्रुखापुर की भोजपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री पहले वाया कानपुर कन्नौज की रैली में पहुंचने वाले थे, लेकिन अब फैसला लिया गया कि वे लखनऊ से कन्नौज पहुंचेंगे। बृहस्पति वार को कानपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सेना के लोगों के साथ चकेरी हवाई अड्डे पर समीक्षा बैठक की। फैसला लिया कि प्रधानमंत्री लखनऊ पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर से कन्नौज जाएंगे।

इसके बाद 14 फरवरी को कानपुर देहात में रैली करेंगे। इस रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जनपदों में चुनावी दौरा होगा। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई प्रमुख नेताओं का इस पूरे क्षेत्र में दौरा होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top