India

यूपी: दीपक शर्मा को अमेजन में मिला प्लेसमेंट, सवा करोड़ रुपये का पैकेज, एकेटीयू के कुलपति ने छात्र को सम्मानित करने की घोषणा की

सराहनीय: अमेजन में एक करोड़ तेरह लाख रुपये सालाना के पैकेज पर एकेटीयू से संबद्ध अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र दीपक शर्मा का चयन हुआ है। दीपक आयरलैंड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करेंगे। एकेटीयू कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने छात्र को सम्मानित करने की घोषणा की है।

दीपक शर्मा को संस्थान में आयोजित ड्राइव के माध्यम से अमेजन में प्लेसमेंट मिला है। दीपक ने कहा कि मुझे इंटरनेशनल ऑफर मिला है। इसी कंपनी में भारत में भी 42 लाख सालाना पर जॉब ऑफर थी, लेकिन मैंने इंटरनेशनल ऑफर स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं सॉफ्टवेयर डवलपर के रूप में काम करूंगा, आगे खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता हूं।

अपने देश के लिए ही काम करना है और यहीं सेटल भी होना है। आगे चलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन मशीन लर्निंग के क्षेत्र में आम लोगों के लिए कुछ शोध करना चाहता हूं। दीपक ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। स्टूडेंट्स फॉरेन में जॉब के लिए अप्लाई नहीं करते हैं। इससे हिचक नहीं होनी चाहिए। प्रिपरेशन करके अप्लाई करना चाहिए।

कोविड काल में ऑनलाइन पढ़ाई पर दीपक ने कहा कि मैंने यू-ट्यूब से काफी तैयारी की है। ऑनलाइन पढ़ाई खराब नहीं है, इससे काफी समय भी बचता था। मैंने शुरुआत से ही इसी क्षेत्र में जाने की सोची थी और उसी को लक्ष्य बनाकर तैयारी की। दीपक के पिता शिशिर शर्मा नोएडा डवलपमेंट अथॉरिटी में अधिकारी और मां अनीता शर्मा गृहिणी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top