देश में कोरोना : देश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में लगातार कमी जारी है, देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले कई दिनों से नए मामलों में गिरावट जारी है। मंगवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3993 नए केस सामने आए हैं। इसी अवधि में 108 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ा।
देश में अभी सक्रिय केस 49,948 हैं। बीते 24 घंटे में ये 4170 घटे हैं। 8055 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। इस तरह अब तक तक कुल 4,24,06,150 ठीक हो गए। कोविड-19 महामारी का तीसरा साल शुरू हो गया है और वायरस का संक्रमण अब तक आधिकारिक रूप से 60.22 लाख लोगों की जान ले चुका है।