India

हिजाब विवाद: कल से शुरू होंगी कर्नाटक बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री की दो टूक- हिजाब में नहीं मिलेगी एंट्री

हिजाब विवाद: कर्नाटक की छात्राओं के स्कूल में हिजाब पहनने के मामले में कोर्ट का फैसला भले ही आ गया है, लेकिन अभी भी यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है। हिजाब विवाद पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सोमवार, 28 मार्च से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

लेकिन हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के कारण सियासत और विवाद अभी जारी है। इस बीच, रविवार को कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने दो टूक कहते हुए स्पष्ट कर दिया कि छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल परीक्षा या परीक्षा केंद्र में जा सकती है, लेकिन परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उन्हें हिजाब उतारना ही होगा।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है और 11 अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षाओं के दौरान किसी भी छात्रा को हिजाब पहनने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा राज्य भर के 3,440 केंद्रों में 40,000 से अधिक कक्षों में आयोजित की जा रही है। इस साल परीक्षा में 8.76 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेशानुसार, हमने परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि वे छात्राएं हिजाब पहनकर कैंपस में आ सकती हैं लेकिन वे इसे पहनकर परीक्षा कक्ष में नहीं जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा छोड़ने वालों की दोबारा परीक्षा भी नहीं कराई जाएगी। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों से बिना किसी डर और चिंता के परीक्षा देने की अपील की है। सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग और गृह विभाग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्था की है। मैं बच्चों से स्वतंत्र रूप से, साहसपूर्वक परीक्षा देने की अपील करता हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top