यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे से जारी है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के नतीजे सामने आने शुरू हो गए है। रायबरेली सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीत गए हैं।
बहराइच में भाजपी की प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी को हराया। जबकि आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर बीजेपी के विजय शिवहरे की बड़ी जीत दर्ज की है।
जौनपुर में लगातार दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी बने हैं। उन्हें 3130 मत मिले हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वहीं, सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को कुल 772 मत मिले हैं।आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी अरूण कांत यादव ने पार्टी का समर्थन न मिलने का आरोप लगाया है। अरुण सपा विधायक रमाकान्त यादव के पुत्र हैं।