Uttar Pradesh

यूपी: सीएम योगी ने दिया निर्देश, कहा-ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति बनाये रखे, सुधारें गो आश्रय की व्यवस्था

लखनऊ : देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। यूपी में भी में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सीएम योगी अपने सरकारी आवास पर टीम 9 की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि कोविड पॉजिटिव मिलने वाले सैंपल की निरंतर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए।

प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से ही कोविड पर नियंत्रण मिला है, इसे बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट किए जाएं। कोरोना संक्रमित 99 फीसदी लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिन जिलों में अधिक संक्रमित मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की अनिवार्यता को प्रभावी ढंग से लागू करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर 2000-2500 गोवंश क्षमता वाले गो आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाएं। सभी गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारु रखी जाए। गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम करें। गो-आश्रय स्थलों में हरा चारा-भूसा, चोकर, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में पशु चारे की खरीद अभी कर ली जाए।

सीएम ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ गरीब जनता के सुचारु भरण-पोषण के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए वितरण सामग्री की उपलब्धता व वितरण प्रणाली की नियमित अंतराल पर समीक्षा करें।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top