India

असम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे असम, BSF जवानों से करेंगे संवाद, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

असम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात असम पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शाह का स्वागत किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआई) पर अमित शाह की अगवानी की।

गृह मंत्री सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मनकाचर सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा करेंगे और वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत करेंगे। वह तामूलपुर जिले के केलेंची में केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैन्य बल (सीएपीएफ) के लिए सीईएनडब्ल्यूओएसटीओ-द्वितीय (केंद्रीय कार्यशाला और स्टोर) की नींव रखेंगे और इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बता दें कि मंगलवार यानी 10 मई को बिस्वा के नेतृत्व वाली सरकार असम में सत्ता में अपना एक साल पूरा करने जा रही है। शाह अपने इस दौरे के दौरान हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और भारत-बांग्लादेश सीमा भी जाएंगे।

असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शाह मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

10 मई को, केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों में अपनी सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे। गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद शाह मंगलवार शाम को नयी दिल्ली लौट जाएंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top