देश में कोरोना: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है पिछले दो हफ्तों से देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
बीते सप्ताह लगातार चौथा ऐसा हफ्ता रहा, जिसमें नए संक्रमित बढ़े। इनकी संख्या में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में 22,300 नए केस मिले थे। सोमवार को बीते 24 घंटे मे देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है।
बीते सप्ताह कोविड केस में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आधार पर विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह कोई नई लहर नहीं है, बल्कि मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल की दी गई रियायतों का असर है।