अमेठी : सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आई हुई हैं। केंद्रीय मंत्री 11 बजे के करीब अमेठी के लिए रवाना हो गईं। वहां स्मृति ईरानी जगदीशपुर के गांव दिछौली में आयोजित एक चौपाल कार्यक्रम में साढ़े 12 बजे के करीब शिरकत की।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के दिछौली गांव पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों से रूबरू हुईं। सासंद स्मृति ईरानी की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान गांव के लाभार्थियों ने अपनी बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से शासन से मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।