India

हरियाणा: अटल कैंसर केयर केंद्र के लोकार्पण के बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश के कैंसर मरीजों को दी सौगात, देगें ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन

हरियाणा: हरियाणा के अंबाला में कैंसर मरीजों के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में बना अटल कैंसर केयर केंद्र जनता को समर्पित हो गया। अटल कैंसर केयर केंद्र के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीज, जो तीसरी और चौथी स्टेज पर हैं, की हालत काफी खराब हो जाती है, ऐसे मरीजों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने सोमवार को 72.11 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज ने उद्घाटन के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि एक स्टेज आती है जिसमें कैंसर के मरीज काम करने में सक्षम नहीं रहते। ऐसे में उनकी सरकार स्टेज 3 और 4 कैंसर से पीड़ित मरीजों को मासिक पेंशन के रूप में 2,500 रुपये देगी। सीएम ने कहा कि ओल्ड एज पेंशन की तर्ज पर पेंशन दी जाएगी। गरीब परिवारों के थैलेसीमिया के मरीजों को भी 2,500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की। कैंसर के इलाज को भी आयुष्मान भारत के अंतर्गत किया जाएगा।

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही एड्स रोगियों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि कैंसर, थैलेसिमिया व हीमोफीलिया मरीजों को अब ढाई हजार रुपये पेंशन की दी जाएगी ताकि वह उपचार व अन्य खर्च खुद उठा सकें।

उन्होंने कहा कि हर साल लगभग 28,000 कैंसर रोगी हरियाणा आते हैं और इस कैंसर देखभाल केंद्र के खुलने से रोगियों को नवीनतम मशीनों से इलाज मिलेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी। सीएम ने कहा कि अत्याधुनिक केंद्र के साथ मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट की सुविधा के लिए 100 लोगों की क्षमता का हॉस्टल भी बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कैंसर के संपूर्ण इलाज के लिए दुनिया की नवीनतम तकनीक वाली दो मशीनें पॉसिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी और सिंगल फोटॉन एमिशन टोमोग्राफी लगाई जाएंगी। इनकी लागत 34 करोड़ रुपये है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top