India

तमिलनाडु: विधानसभा भवन में उठा छात्रों के दुर्व्यवहार का मुद्दा, शिक्षा मंत्री की छात्रों को चेतावनी, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

तमिलनाडु: तमिलनाडु मे विधानसभा भवन में स्कूल में छात्रों के शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार पर मुद्दा उठाया गया था। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने विधानसभा को बताया कि अपने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों के खिलाफ स्कूल से बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह अनुशासनात्मक कार्रवाई टीसी और आचरण प्रमाण पत्र में दिखाई देगी।

साथ ही कहा कि छात्रों को स्कूल परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।  इसकी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जो छात्र अपने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिसका टीचर पर मानसिक और शारीरिक असर होता है। ऐसा करने पर छात्रों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनकी बर्खास्तगी का कारण टीसी में लिखा जाएगा। साथ ही मंत्री ने कहा कि विद्यालयों को शैक्षणिक गतिविधियों के अनुकूल बनाने पर अधिक जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों का तनाव दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र से वनस्पति विज्ञान के शिक्षक कुछ पूछते हैं इस पर छात्र टीचर को गाली और धमकी देता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top