अलविदा: मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण दुनिया को अलविदा कह गए। वह बीते 6 महीनों से वे किडनी से संबंधित समस्याओं से भी पीड़ित थे। और उनका डायलिसिस चल रहा था। उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन की वजह से न केवल संगीत जगत में बल्कि पूरे देश में शाेक का माहौल है।
प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर पड़ेगा है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
ममता बनर्जी ने जताया दुख
ममता बनर्जी ने लिखा, ‘प्रख्यात संतूर वादक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर डालेगा। मै गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’
प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उन्हें कई बड़े सम्मानों से भी नवाजा गया। पंडित शर्मा का जन्म जम्मू में गायक पंडित उमा दत्त शर्मा के घर हुआ था। उन्होंने संतूर की लोकप्रियता को घर-घर पहुंचाया था। पंडित शर्मा ने संतूर को सितार और सरोद जैसे शास्त्रीय वादों की तरह लोकप्रिय बनाया। शिवकुमार शर्मा ने बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर फिल्म सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसे मशहूर फिल्मों का म्यूजिक दिया था।
