सम्मान: आज यानी मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वीर जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया l भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया।
भारतीय सेना के पराक्रमी और अनुभवी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश के 29वें थल सेना प्रमुख के तौर पर पिछले महीने चुना गया था l राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सेना में बहादुरी के लिए 6 शहीदों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है l वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केजेएस ढिल्लों को भी परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है l
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार शाम को 6 शहीदों कैप्टन आशुतोष कुमार (18 मद्रास), नायब सूबेदार श्रीजित एम (17 मद्रास), हवलदार अनिल तोमर (44आरआर), पिंकु कुमार (34 आरआर), काशीराय बम्मानल्ली (44आरआर) और सिपाही जसवंत रेड्डी (17 मद्रास) को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है l