कार्रवाई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले हफ्ते लखनऊ और मुंबई से बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हाथ लगी है, डीआरआई ने लखनऊ और मुंबई में लगातार दो जब्ती करके हवाई मार्ग से सोने की तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया। दोनों मामलों में सोने को छिपाने का एक ही तरीका अपनाया गया था।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि आयातित मशीन के 2 मोटर रोटार के अंदर डिस्क के रूप में 3.10 करोड़ रुपये मूल्य का 5.8 किलोग्राम सोना छिपाया गया था। इसे मंगाने वाला दक्षिण मुंबई का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मुंबई में इस जब्ती से एक दिन पहले 5 मई को लखनऊ में डीआरआई ने एक और बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में भी डीआरआई ने एक आयात कार्गो को रोक दिया था और सोने की डिस्क मशीनों में छिपी हुई थी। उस मामले में 2.78 करोड़ रुपये मूल्य का 5.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।