मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महाराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनवल- पिपराकल्यान सिवान में रविवार की सुबह एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ , सीओ सदर अजय सिंह चौहान तथा एसओ सिंदुरिया रामकृष्ण यादव सहित अन्य ने गहनता से मामले की छानबीन शुरू कर दिया । जिसके परिणाम स्वरूप मृतका की पहचान अनीशा राव पुत्री राजकुमार उम्र करीब 17 वर्ष एवं निवासिनी परसा सिहुली थाना चौक के रूप में हो चुकी है । खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम हो रहा था । रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।