India

हरियाणा : अपनी पकड़ बढ़ाने और संगठन मजबूत करने के लिए महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में 29 को केजरीवाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

हरियाणा : पंजाब में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में अपनी पकड़ बढ़ाने और संगठन मजबूत करने में जुड़ी हुई है। पंजाब में सत्ता संभालने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने अरविंद केजरीवाल 29 मई को हरियाणा आ रहे हैं। वह महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के निशाने पर प्रदेश सरकार तो रहेगी ही वह मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहेंगे। केजरीवाल के दौरे से पहले भाजपा भी सक्रिय हो गई है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। आप की तरफ से रैली को सफल बनाने की कमान राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने संभाल रखी है। वह पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं।

आप की ओर से सरकार के अनेक फैसलों पर रोजाना कटाक्ष किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अपराध, बिजली इत्यादि मुद्दों को लेकर आप सरकार से रोजाना सवाल पूछती है। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकारी स्कूल शिक्षकों को तरस रहे हैं। बिजली संकट को हल करने में सरकार के पसीने छूट गए। आप की कुरुक्षेत्र रैली को फेल करने की कोशिश हो रही है। अन्य दलों ने भी 29 मई को प्रदेश में अपनी रैलियां रखी हैं, लेकिन केजरीवाल को सुनने जनता जरूर आएगी।

भाजपा नेता जवाहर यादव ने केजरीवाल की दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज-कल हरियाणा में दिल्ली की तरह रोजगार देने की बातें कर रहे हैं। हकीकत यह है कि 7 साल के कार्यकाल में केजरीवाल सरकार ने केवल 440 स्थायी सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए हैं, जबकि हरियाणा की मनोहर सरकार ने 87225 युवाओं को स्थायी रोजगार दिया है। प्रदेश की जनता दिल्ली सरकार की हकीकत को जानती है।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top