मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मुआवजा न मिलने से नाराज किसान टावर पर चढ़ गए है। मुआवजे की मांग को लेकर टावर पर चढ़े किसानों का हौसला खराब मौसम के आगे भी नहीं झुका।
मुआवजे की मांग पूरी न होने के चलते किसान खराब मौसम में भी रातभर टावर पर ही चढ़े रहे। किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर एक नई पेंच भी फंस गई है। उधर, किसानों के मुआवजे पर एक नई पेंच भी सामने आ गई है। जिसके दम पर पावर ग्रिड प्रबंधन किसानों को चक्कर लगवाने के साथ ही प्रशासन को भी उलझा के रखे हुए है। प्रशासन को भी घनचक्कर बनाए हुए है।
सूत्रों की माने तो पावर ग्रिड प्रबंधन ने एडीएम राजेश शाही की फटकार के बाद प्रशासन को बताया कि किसानों के मुआवजे पर हाईकोर्ट से स्थगन मिला हुआ है। किसानों के पास भले ही प्रति टावर 12 लाख रुपए के मुआवजा भुगतान के आदेश हो, लेकिन हाईकोर्ट ने उस आदेश पर पावर ग्रिड प्रबंधन को स्टे दे रखा है। लिहाजा मुआवजा नहीं दिया जा सकता। इन स्थितियों के बीच अब मामला और उलझ सा गया है। किसान कुछ भी सुनने को तैयार नही हैं। किसान मुआवजे के लिए अनशन पर हैं, टावर पर चढ़े बैठे हैं।
