Maharajganj

महराजगंज: *पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण, संतोषजनक प्रदर्शन देख दिए निर्देश*।

महराजगंज: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 31.05.2022 जनपद के महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने व पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकियों का  औचक निरीक्षण किया जाता रहा है । इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री निवेश कटियार भी उपस्थि रहे ।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान् जी द्वारा  सर्वप्रथम महिला थाना परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया । इसके  बाद श्रीमान् जी द्वारा थाना कार्यालय के समस्त रजिस्टरों जिसमें अपराध रजिस्टर, महिला शिकायत रजिस्टर, परिवार परामर्श की अद्यतन स्थिति के बारे में जायजा लिया गया । आईजीआरएस के निस्तारण में संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण श्रीमान् जी द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया । महिला थाना प्रभारी श्रीमती रंजना ओझा द्वारा श्रीमान् जी को समस्त आवश्यक कार्यवाहियों से अवगत  कराया गया ।

श्रीमान् जी द्वारा महिला थाना प्रभारी को महिला अपराध से सम्बन्धित घटनाओं में गम्भीरता से संज्ञान लेने व मिशन शक्ति व एन्टी रोमियों टीमों द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करते रहने का निर्देश दिया गया । महिलाओं में जागरुकता फैलाने व शासन के नारी सशक्तीकरण व बाल कल्याण के कार्यक्रमों के सफल बनाने में योगदान के लिए निरन्तर कार्यवाही करते रहने का निर्देश दिया गया ।

निरीक्षण में समस्त महिला थाना के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले तथा सभी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके कर्तव्यों से अवगत कराकर निष्ठा के साथ कार्य सरकार को सम्पादित करने का निर्देश दिया गया ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top