Uttar Pradesh

यूपी: कानपुर मेट्रो के निर्माण कार्य मे तेजी, आईआईटी से नौबस्ता तक बनेगा 23 किलोमीटर का मेट्रो रूट, स्मार्ट कार्ड व भी एप जल्द होगा लांच

कानपुर : कानपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। बजट में कानपुर मेट्रो के लिए 747 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे निर्माण कार्य की रफ्तार और तेज होगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि कानपुर में चुन्नीगंज से नौबस्ता तक भूमिगत और एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा और उसी महीने से यात्री आईआईटी से नौबस्ता तक करीब 23 किलोमीटर लंबे रुट में सफर कर सकेंगे।

वह झकरकटी भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने आए थे। मुख्य अतिथि कुमार केशव ने बताया कि कॉरिडोर वन फेस 4 के तहत ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का भी टेंडर हो गया है। तीन महीने के अंदर नौबस्ता तक मेट्रो का निर्माण कार्य होता नजर आएगा।

इसी बीच कॉरिडोर टू के तहत सीएसएसए बर्रा 8 तक फाइनल सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह कार्य फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा कर रही है। अब कॉरिडोर 2 के टेंडर जल्दी कराए जाएंगे और इसी साल इस रूट में भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एमडी के अनुसार मेट्रो का स्मार्ट कार्ड और एप भी इसी माह के अंत तक लांच करने की कोशिश की जा रही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top