India

उत्तराखंड: सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को मंत्रियों के साथ सीएम धामी ने देखी फिल्म, कहा- वीर शिरोमणि के बारे में युवा पीढ़ी का जानना जरूरी

सम्राट पृथ्वीराज:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की रिलीज हो चुकी हैं l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही उनके आदेश पर राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया था। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में पहुंचे।

जहां उन्होंने सभी के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर शिरोमणि थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए। उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top