ईडी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले करीब 10 दिनों से बीमार हैं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा, दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है। अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने आठ जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी।