राष्ट्रपति चुनाव: देश में आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विभिन्न सियासी दलों की बुधवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल भी इस बैठक में शामिल रहेंगे।
टीएमसी की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 जून को विभिन्न सियासी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे दरअसल विपक्ष की तमाम पार्टियों का आयोजन ममता बनर्जी द्वारा किया गया है। इस बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाना है।
राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर विपक्षी दल, हर कोई अपने अपने हिसाब से राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर चुका है।